
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 2nd जूनियर रविंदर फागना समर कप 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच किंग्स इलेवन ओर सुपर किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर किंग्स इलेवन ने किंग्स इलेवन को 6 विकेट से हराया।
यह मैच 35 ओवर का था और किंग्स इलेवन ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 106 रन का लक्ष्य दिया। किंग्स इलेवन की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिनय सिंह सेंगर ने 56 गेंदों में 1 चौके की मदद से 14 रन, गौरव सिंह ने 52 गेंदों मै 3 चौके की मदद से 22 रन बनाए।सुपर किंग्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए महकार सिंह ने 7 ओवर मे 4 मेडन 14 रन देकर 3 विकेट, अभिनव पाण्डेय ने 7 ओवर मै 1 मेडन 27 रन देकर 4 विकेट ओर गुणव ने 2 विकेट हासिल किए।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स इलेवन ने 22.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर जीत हासिल की। सुपर किंग्स इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पार्थ शर्मा ने 48 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 45 रन, पुलकित सरधाना ने 51 गेंदों मै18 रन बनाए। किंग्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक नायक ओर फैजल मलिक ने 2–2 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अभिनव पाण्डेय को घोषित किया गया और फाइटर फैजल मलिक ऑफ द मैच को घोषित किया गया।
