
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
पर्यावरण बचाओ के अंतर्गत अग्रवाल वैश्य समाज वार्ड नंबर 34 के प्रधान नरेंद्र जैन द्वारा वजीरपुर एवं मवई गांव में लोगों को कपड़ों के थैले वितरित किए गए और प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करने के बारे में जागरूक किया गया ।
नरेंद्र जैन ने बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री श्री केदारनाथ जी के नेतृत्व में अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद में निरंतर सामाजिक कार्य कर रहा है . इस अवसर पर ब्रह्मानंद शर्मा, रोहित गिरिधर ,जतिन गर्ग ,शोभित शर्मा, ऋषभ जैन खास तौर पर मौजूद थे ।
