
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
दलाल क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी और चैंपियन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने चैंपियन एक्स एल क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। चैंपियन क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 32.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 70 रन का लक्ष्य दिया । चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक चौहान ने 39 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 13 रन बनाकर हार गई। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए ऋषभ ने 6.3 ओवर 2 मैडेन, 8 रन देकर 4 विकेट, आशीष बाम्बी ने 6 ओवर में 3 मैडेन, 7 रन देकर 2 विकेट, देव, कुलदीप चंदीला व जतिन अग्रवाल ने 1/1 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने 9.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 73 रन बनाकर जीत हासिल की।
रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से राहुल खैरालिया ने 17 गेंदों पर 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26 रन, और मोहम्मद जैद ने 12 गेंदों पर 3 चौकों और 1छक्के की मदद से 23 रन बनाए।
चैंपियन क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु नागर ने 2 ओवर में 1 मैडेन, 13 रन देकर 2 विकेट, अक्षय चंदीला ने 1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आशीष बाम्बी को घोषित किया गया।
