
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ भगत मेवाराम मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा संत स्वर्गीय पूरन लाल की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर विक्टोरा फाउंडेशन, संभार्य फाउंडेशन, मारवाड़ी युवा मंच, जय फाउंडेशन, भाजपा महिला मोर्चा पलवल और मारवाड़ी सम्मेलन ग्रेटर फरीदाबाद के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत परिवारजनों और समाज के गणमान्य लोगों द्वारा हवन कर संत पूरन लाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद लगभग 250 लोगों की निशुल्क जांच कर दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। 35 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।
विपिन बैसला (भाजपा जिला अध्यक्ष) ने कहा कि संत पूरन लाल का जीवन हमें बिना स्वार्थ के सेवा करना सिखाता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
राजपाल (पर्यटन विभाग एजीएम) ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देना सबसे बड़ा पुण्य है। यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता और राहत दोनों का अद्भुत उदाहरण है।
कमलेश शास्त्री (मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी) ने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की निशुल्क जांच करवाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी संस्थाओं की प्रशंसा की।
विजेंद्र सौरोत (रेड क्रॉस सचिव, पलवल और फरीदाबाद) ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए युवाओं से अपील की कि वे इस नेक कार्य को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें।
विमल खंडेलवाल प्रदेशअध्यक्ष, मारवाड़ी युवा मंच दिल्ली प्रांत ने कहा कि युवा शक्ति को समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहना चाहिए। मंच ऐसे हर कार्य में सहयोग करता रहेगा और सेवा की यह परंपरा जारी रहेगी।
मधुसूदन मटोलिया (अध्यक्ष, मारवाड़ी सम्मेलन ग्रेटर फरीदाबाद) ने कहा कि पूरन लाल का जीवन ही समाजसेवा और संस्कारों की मिसाल है। हमें मिलजुलकर जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचानी चाहिए।
रामरतन (पूर्व विधायक) ने कहा कि संतों की शिक्षाएं समाज को सही दिशा देती हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सेवा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
पुरुषोत्तम सैनी (रेड क्रॉस अधीक्षक) ने बताया कि रेड क्रॉस हर हाल में लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ऐसे स्वास्थ्य शिविर लगने चाहिए ताकि गरीबों को राहत मिल सके।
आशा भारद्वाज (जिला अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा) ने कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज सेवा में बहुत महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं आगे आएंगी तो परिवार और समाज दोनों स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे।
इस अवसर पर दिनेश कौशिक, तेजवीर चौहान, दीपक चौहान, दीपक शर्मा, जगबीर चौहान, जगमोहन रावत, डॉ शिवकुमार गुप्ता, सरपंच सुशील कुमार, नानक चंद, मोहन हरि अशोक, योगेश कुमार सौरोत (आरएसएस प्रवक्ता), प्रोफेसर रमेश योगी, लेखराज योगी, डॉ जोगिंदर तंवर, डॉ महेश, मनोज, ग्राम मर्रोली सरपंच महेश, अंबेडकर मिशन सोसाइटी के प्रधान भवानी प्रसाद, समाजसेवी रूप कृष्ण और वेद प्रकाश सहित अनेक ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करने वाला साबित हुआ और संत पूरन लाल को सच्ची श्रद्धांजलि स्वरूप सम्पन्न हुआ।
