
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 1st ऑल इंडिया शशि वशिष्ठ मेमोरियल अंडर–12 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ओर नेक्स्ट्रा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में नेक्स्ट्रा क्रिकेट अकादमी ने फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी को 97 रन से हराया। यह मैच 30 ओवर का था और फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
नेक्स्ट्रा क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रन का लक्ष्य दिया। नेक्स्ट्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए तिकशा ने 53 गेंदों में 9 चौके की मदद से 55 रन, डेनिस ने 51 गेंदों में 4 चौके की मदद से 35 रन बनाए। फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कबीर मेंदीरत्ता ने 5 ओवर मे 31 रन देकर 3 विकेट, अर्षदीप ने 6 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट, विदित गोयल ने 3.3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट, ओर आरव शर्मा ने 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी ने 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 83 रन बनाकर हर का सामना करना पड़ा। फरीदाबाद क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आकर्ष रंगीला ने 39 गेंद में 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाए। नेक्स्ट्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जयआदित्य ने 5.5 मै 2 मेडन 13 रन देकर 3 विकेट,अध्ययन सिंह चौहान और हर्ष ने 2–2 विकेट ओर शिवम् यादव ने 1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच जयादित्य को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच अर्शदीप को घोषित किया गया।
