
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ की एक टीम ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक के यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत गोद लिए गए गांव चंदावली का दौरा किया। प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत के मार्गदर्शन में चंदावली गांव के यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सुभाष कैलोरिया और डॉ. देवेंद्र, असिस्टेंट प्रोफेसर भौतिकी विभाग की अगुवाई में महाविद्यालय के विधार्थियों की टीम ने चंदवाली व इसके आस पास के इलाके से जल व मिट्टी के सैंपल एकत्रित किए।
उपस्थित जनसमूह को पीने योग्य जल, मृदा की उर्वराशक्ति तथा विकिरण के प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने अपने वक्तव्य में भूमि तथा पानी में उपस्थित विकिरण की मात्रा के विषय मे भी बताया कि किस प्रकार ये विकिरण हमारी जीवन शैली को प्रभावित करती हैं तथा किस प्रकार प्रदूषण व विकिरण के हानिकारक प्रभावो से कैसे बचा जा सकता है। इसके बाद विधार्थियों की टीम ने पानी व मिट्टी के कुछ नमूने एकत्रित किए। कुछ नमूनों को गांव में ही टेस्ट किया गया तथा एकत्रित किए सैंपल के कुछ मापदंडों को परीक्षण के लिए उन्हें महाविद्यालय की अनुसंधान प्रयोगशाला में लाया गया। अलग-अलग नमूने एकत्रित करने का उद्देश्य नतीजों मे शुद्धता को स्थापित करना है।
