
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच ब्लूमिंग स्टार क्रिकेट अकैडमी और क्रायर क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। इस मैच में ब्लूमिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी ने क्रॉयर क्रिकेट एकेडमी को 110 रन से शिकस्त दी। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और ब्लूमिंग स्टार क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया । ब्लूमिंग स्टार क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 246 का लक्ष्य दिया । ब्लूमिंग स्टार क्रिकेट एकेडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आकर्ष ने 74 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से सर्वाधिक 85 रन और कुणाल कौशिक ने 44 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 38 रन और चरण ने 25 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 37 रन का योगदान दिया। क्रॉयर क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शौर्य,लवंते, आरव और निर्मित ने 1/1 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रायर क्रिकेट अकादमी 26.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 136 रन बनाकर ढेर हो गई। क्रॉयर क्रिकेट अकैडमी की ओर से पार्थ ने 39 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 28 रन , तनीश ने 34 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाए । ब्लूमिंग स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज,चरण और विराज ने 2/2 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच चरण को घोषित किया गया।
