
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / हर बार कि तरह इस बार भी माता जी के शारदीय नवरात्रे तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णव देवी मन्दिर में बडे ही धूम धाम से मनाये जायेंगे । प्रधान सेवक जगदीश भाटिया ने निम्न लिखित जानकारी दी : —
कार्यक्रम-
माता जी की ज्योति प्रचंड़, 3 अक्टूबर प्रात 8 बजे की जायेगी।
प्रति दिन चौकी नये नये कलाकारो द्वारा की जायेगी ।
प्रतिदिन विशेष व्रत भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
प्रतिदिन रात्रि 9 बजे 31 कंजक पूजन का आयोजन ।
प्रतिदिन रात्रि 10 बजे मंदिर के चारो ओर परिक्रमा की जाएगी ।
इस दौरान मंदिर की सफाई एवम सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये जायेंगे
आप सभी परिवार सहित सादर आमंत्रित है।
