
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / योगीराज ओमप्रकाश महाराज जी ( संस्थापक -ओ३म योग संस्थान ट्रस्ट भारत, अमेरिका,कनाडा व इंग्लैंड)* के पावन सानिध्य में, 23 जून, 2024 से चल रहे Musical Yoga and Meditation for better living camp तथा साथ में यज्ञ, सत्संग,भजन के साथ स्वास्थ्य पर, रोगोपचार पर विशेष प्रवचन का कार्यक्रम गत 22 सितंबर, 2024 को संपन्न हो गया।
ईश्वर कृपा से यह कार्यक्रम America के Tampa, Orlando – Florida, से आरंभ होकर Morrisville/ Raleigh – North Carolina, Maryland / Washington, New York, Chicago, Seattle – Washington Kent से होते हुए Canada में Abbotsford – British Columbia, Markham- Ontario, Brampton- Ontario and Montreal – Quebec में सम्पन्न हुआ। 22 सितंबर 2024 रात्री को कनाडा से पैरिस ( फ़्रांस) पैरिस से दिल्ली विमानतल पर 23 सितंबर की रात्रि में यानी 24 सितंबर को भारत वर्ष में पहुँचे ।
कुल 90 दिन की इस विदेश प्रवास यात्रा के दौरान अनेको स्थानों पर कुछ विशेष अवसरों में भी शामिल होने का संयोग हुआ। जिसमें हमारे भारत का स्वतंत्रता दिवस समारोह, योगेश्वर श्री कृष्णचंद्र भगवान जी के जन्माष्टमी का अवसर विशेष रहे।
इस बार जहां पुराने साधकों व योगाभ्यासियों से मिलना हुआ, वहीं ओम योग संस्थान के इस कल्याणकारी प्रकल्प से बहुत सारे नए लोगों का जुड़ना हुआ। नए व्यक्तित्व परिचय में आए और जहां सभी गुरु जी के द्वारा स्वाध्याय और सत्संग का लाभ ले रहे थे वहीं इस बार उनके आशीर्वाद से ऑनलाइन योग का अभ्यास भी आरंभ हो गया जिसमें विशेषतः Chair yoga को बहुत सारे लोगों ने सराहा और पसंद किया तथा भाग लिया।
यह 90 दिन का समय पूरी तरह से व्यवस्थित एवं व्यस्त रहा, कुछ विशेष स्थान पर भी इस दौरान जाना हुआ जिसमें Michigan Lake Chicago, Abbotsford British Columbia में Blueberry के फॉर्म , Toronto Canada के CN TOWER, AQUARIUM और CRUISE SHIP पर जाना अच्छा अनुभव रहा। इसके साथ ही गुरुजी के सानिध्य में बहुत सारे लोगों को अपने घर पर भी यज्ञ, हवन सत्संग करवाने का विशेष लाभ लिया ।
संगीतमय योग व यज्ञ सत्संग प्रवचन तथा गुरु जी के भजनों की इतनी लोकप्रियता बढ़ गई है कि अनेकों स्थान पर आगामी वर्ष की तिथियां पूर्व नियोजित करने का प्रस्ताव भी आ गया। ओम योग संस्थान के इस विश्व व्यापी कार्यक्रम कल्याणकारी कार्यक्रम को इस तरह बढ़ते देखकर मन को प्रसन्नता होती है ।
एयरपोर्ट नई दिल्ली,
