
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आज फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया द्वारा आलोक मित्तल जी के मैनेजिंग डायरेक्टर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का पद ग्रहण करने पर स्वागत समारोह का आयोजन होटल सेरिमनी रेलवे रोड फरीदाबाद में किया गया। इस अवसर पर अमित भाटिया व् धैर्य भाटिया ने आलोक मित्तल को फूलो का बुके देकर कर स्वागत किया। साथ ही बच्चो ने गुलाब के फूलो से स्वागत कियाआलोक जी ने सभी उपस्तिथ बच्चो के साथ अलग अलग फोटो खिचवाये।
आलोक जी ने बच्चो के बीच कर हाल चाल पूछा। साथ ही उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा की वो किस प्रकार अपना दिन व्यवित करते है। इसके बाद बच्चो के माँ बाप से बाते की, उनसे पूछा की संस्था उनके बच्चो के लिए क्या कर रही है व् उनको बच्चो के पालने में क्या दिक्कते आती है। आलोक जी ने फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के सदस्यों को सलाह दी की वो सब मिल कर बच्चो को अच्छी शिक्षा की तरफ ध्यान दिया जाये ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो। साथ ही संस्था के सदस्यों व् उपस्तिथ अमित भाटिया, अनिल जैन, मंजीत सिंह, ऐ.के. पंडित, संत सिंह हुडा, राकेश भाटिया, संजय भाटिया, जे.के. भाटिया, अंजलि नागपाल, कृतिका डुडेजा, मनोहर पुण्यानि, विनोद मिगलानी, पंकज गोयल, अनीता जैन से प्रार्थना की वो सब मिल कर बच्चो के उज्जवल भविष्य के बारे में मिल कर काम करे।
फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के महा सचिव रविंद्र डुडेजा व् जे. के. भाटिया ने संस्था का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में सभी बच्चो के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी थी जिसका बच्चो ने आनंद लिया।
