
भारती क्रिकेट अकादमी के खिलाडी
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच भारती क्रिकेट अकादमी और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे भारती क्रिकेट अकादमी ने हरियाणा क्रिकेट अकादमी को 84 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और भारती क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
भारती क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 38.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 278 रन का लक्ष्य दिया । भारती क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विमल दुबे ने 56 गेंदों पर 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 72 रन शिवम भंडारी ने 33 गेंदों पर 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से 56 रन रोहित मनोरी ने 43 गेंदो पर 7 चौको की मदद से 55 रन बनाए।
हरियाणा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जसमीत नैन ने 8 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट, लव और ओमकार ने 2/2 विकेट इशू धनकर, भिवांशु व कुलदीप यादव ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने 31.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाकर हार गई। हरियाणा क्रिकेट अकादमी की ओर से रोहन ने 54 गेंदों पर 4 चौको और 5 छक्को की मदद से 62 रन, विनय कुमार ने 43 गेंदों पर 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाए।
भारती क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक कौशिक, अनमोल पोरवाल और आदित्य बैंसला ने 2/2 विकेट विमल दुबे, शिवम भंडारी और निखिल जोशी ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द विमल दुबे व फाइटर ऑफ द मैच शिवम भंडारी, मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट और बेस्ट बैट्समैन ऑफ़ द टूर्नामेंट जसमीत नैन हरियाणा अकैडमी बेस्ट बॉलर ऑफ़ द टूर्नामेंट यश दाहिया कुरुक्षेत्र अकैड
