
मैन ऑफ द मैच वंश शर्मा
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एंजल क्रिकेट ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली और एंजल क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने एंजल क्रिकेट अकादमी को 118 से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 294 रन का लक्ष्य दिया । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वंश शर्मा ने 72 गेंदों पर 19 चौकों की मदद से 105 रन, पर्व भाटिया ने 44 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 48 रन बनाए।
एंजल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिनव पांडे ने 8 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट आकाश ने 6 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट इकनान खान, रोहन राठोर और निर्मल ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एंजल क्रिकेट अकादमी ने 29.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 176 रन बनाकर हार गई।
एंजल क्रिकेट अकादमी की ओर से आकाश ने 43 गेंदों पर 13 चौको की मदद से 57 रन प्रिन्स माथुर ने 15 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 18 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी पाली की ओर से गेंदबाजी करते हुए तनुष दुआ ने 8 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट जागृत और वंशज भाटिया ने 2/2 विकेट पर्व भाटिया, अक्षित फागना व तविश शर्मा ने 1/1 विकेट हासिल किए।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच वंश शर्मा व फाइटर ऑफ द मैच व अभिनव पांडे को घोषित किया गया
