
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीएवी शताब्दी कॉलेज में आज मानसिक तथा स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम की मुख्य प्रवक्ता के रूप में बीके अस्पताल से श्रीमती अनीता एवं श्रीमती प्रीति की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों को मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया तथा उन्हें सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने यूथ को नशे की लत से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। कॉलेज की प्राचार्य महोदया डॉ विजयवंती जी ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए ऐसे कार्यक्रम निरंतर करते रहने के लिए सुझाव दिया।
स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब की समन्वयिका तथा प्रोग्राम की संयोजिका डॉक्टर अर्चना सिंघल जी ने दोनों प्रवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए यूथ को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा। सहसमन्वियकाएं डॉक्टर सोनिया नरूला तथा श्रीमती नीति नागर ने भी इस प्रोग्राम के संचालन में अहम भूमिका निभाई। कॉमर्स विभाग (एसएफएस) की डीन डॉक्टर ललित धींगरा भी वहां उपस्थित थीं।
