
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भारत के प्रमुख कीटाणुनाशक ब्रांड, लाइजॉल ने एक अनूठा और अपनी तरह का पहला परीक्षण चैलेंज – टेस्ट व्हाट यू ट्रस्ट को शुरू किया है। इस चैलेंज में उपभोक्ताओं से उनके भरोसेमंद फिनाइल पर सवाल पूछा जाएगा और किटाणुओं को मारने और स्वच्छता पर तथ्यात्मक प्रमाण के साथ उनकी क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। आज उपभोक्ता किसी भी खरीद का निर्णय लेने से पहले सभी प्रकार के उत्पादों का परीक्षण करते हैं। हालांकि, फ्लोर क्लीनर्स और कीटाणुनाशक जैसे होमकेयर उत्पादों के लिए पीढि़यों से चले आ रहे विश्वास और जाने पहचाने नाम पर भरोसा किया जाता है। फिनाइल की तेज तीखी गंध को उनके कीटाणुनाशक और स्वच्छता प्रभावकारिता के प्रमाण के तौर पर देखा जाता है। अपने अभिनव अभियान के साथ, लाइजॉल उपभोक्ताओं को घर की सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फिनाइल का पुनर्मूल्यांकन करने की साहसपूर्ण चुनौती देता है, जिन पर वे आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। सक्रिए परीक्षण की वकालत करके, लाइजॉल हर किसी से अन्य उत्पादों की तरह फ्लोर क्लीनर्स के लिए भी परीक्षण की आदत को लागू करने का आग्रह करता है, ताकि परिवार की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
यह अभियान कीटाणुनाशक और सफाई के मामले में लाइलॉज से मुकाबला करने के लिए वैज्ञानिक परीक्षण में भाग लेने के लिए उपभोक्तओं को अपने फिनाइल ब्रांड्स को नामांकित करने के लिए आमंत्रित करेगा। टॉप 10 नामांकित फिनाइल का परीक्षण किया जाएगा, और एक स्वतंत्र आईएसओ-प्रमाणित प्रयोगशाला द्वारा अंतिम परिणामों की घोषणा की जाएगी। प्रत्येक सबमिशन के लिए प्रतिभागियों को निश्चित पुरस्कार के साथ, उपभोक्ताओं को साप्ताहिक बम्पर उपहार में आईपैड, रेफ्रिजरेटर्स और वॉशिंग मशीन आदि जीतने का भी मौका मिलेगा।
उपभोक्ताओं के साथ जुड़ने और उनके भरोसेमंद फिनाइल ब्रांड की कमजोरियों की ओर ध्यान खींचने के लिए ब्रांड ने लोकप्रिय अभिनेता विजय वर्मा को अपने अभियान का चेहरा बनाया है। एक मजाकिया फिल्म में, वर्मा एक भारतीय उपभोक्ताओं के सर्वोत्कृष्ट व्यवहार पर प्रकाश डालते हैं, जो खरीदारी करने से पहले हर उत्पाद का बारीकी से मूल्यांकन करता है, लेकिन जब फिनाइल की बारी आती है, तब वह चूक जाता है। उपभोक्ताओं के इस निर्णय पर सवाल उठाने और फिनाइल की प्रभावकारिता के बारे में प्रचलित मिथकों को तोड़ने का आग्रह करते हुए, वर्मा उपभोक्ताओं को अपने पसंदीदा फिनाइल ब्रांड को नामांकित करने के लिए आमंत्रित करते हैं। एक स्वतंत्र आईएसओ-प्रमाणित प्रयोगशाला में लाइजॉल के साथ अन्य फिनाइल का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के परिणाम, विज्ञापनों की एक श्रृंखला के माध्यम से बताए जाएंगे, जो इस सच्चाई को उजागर करेंगे कि कौन सा उत्पाद बेहतर सफाई और कीटाणुओं से मुक्ति दिलाता है।
अभियान के साथ जुड़ने पर बोलते हुए, अभिनेता विजय वर्मा ने कहा, “लाइजॉल जैसे ब्रांड का आत्मविश्वास और आश्वासन देखना रोमांचक है, जो भारतीय घरों में फिनाइल के बारे में फैली गलत धारणाओं को तोड़ने पर अपने अभियान को केंद्रित कर रहा है। #TestWhatYouTrust के साथ, उपभोक्ता अपने फिनाइल का परीक्षण कर सकते हैं, जिससे भारत को अपनी गलत धारणा को तोड़ने और अपने घर के लिए सही विकल्प चुनने में मदद मिलेगी। सालों से, लाइजॉल मेरे और मेरे परिवार के लिए एक भरोसेमंद ब्रांड है, और मैं सभी से अपने भरोसेमंद फिनाइल को नामांकित करने और लाइजॉल के खिलाफ अपनी पसंद का पूनर्मुल्यांकन करने का आग्रह करता हूं।”
सौरभ जैन, रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर, हाईजीन, रेकिट – साउथ एशिया ने कहा, “ लाइजॉल दशकों से परिवारों को कीटाणुओं से बचाने के अभियान में अग्रणी रहा है। उपभोक्ता अक्सर फिनाइल की तेज गंध को बेहतर कीटाणुनाशक मान लेते हैं। #टेस्टव्हाटयूट्रस्ट चैलेंज उपभोक्ताओं को फिनाइल पर उनके गलत भरोसे के बारे में जागरूक करने में मदद करेगा और 99.9 प्रतिशत कीटाणुमुक्त घरों के लिए लाइजॉल को अपनाने को प्रोत्साहित करेगा। हम कीटाणुनाशक और सफाई में लाइजॉल की दक्षता को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं और उपभोक्ताओं को किसी भी फिनाइल ब्रांड को नामांकित करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जिसके बारे में उन्हें लगता है कि वह विज्ञान की कसौटी पर खरा उतर सकता है और एक विशेषज्ञ से बेहतर साबित हो सकता है।”
बबीता बरुआ, सीईओ, वीएमएल इंडिया ने कहा, “लाइजॉल टेस्ट योर ट्रस्ट चैलेंज अभियान व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए कल्चरल इनसाइट का लाभ उठाकर विज्ञापन को प्रभावी बनाने का एक उदाहरण है। उपभोक्ताओं से केवल लोकप्रिय धारणा से आगे बढ़ने और वास्तव में अपने भरोसेमंद ब्रांड की क्षमता का परीक्षण करने का आग्रह करके, हम उपभोक्ता धारणा को नया आकार दे रहे हैं। वीएमएल इंडिया को इस यात्रा में रेकिट इंडिया के साथ भागीदारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, और हम हमारे सहयोगात्मक प्रयासों के लिए उपभोक्ताओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद करते हैं।”
TestWhatYouTrust चैलेंज^ के साथ, लाइजॉल का लक्ष्य अपने उपभोक्ताओं के बीच इस बात की पुष्टि करना है कि लाइजॉल ऑल-इन-वन फ्लोर क्लीनर वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित एक बेहतर फ्लोर क्लीनर समाधान है, जो फिनाइल की तुलना में 10 गुना बेहतर सफाई और 99.9% किटाणुओं को मारता है।
सभी नामांकित फिनाइल ब्रांड्स में से, लाइजॉल आईएसओ-प्रमाणित प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए टॉप-10 फिनाइल का चयन करेगा। जो लोग इस चुनौती में भाग लेना चाहते हैं और अपने चुने हुए फिनाइल को नामांकित करना चाहते हैं, वे lizoltestwhatyoutrust.com पर लॉगइन कर या 9999333499 पर मिस्ड कॉल देकर ऐसा कर सकते हैं। नामांकन 30 मार्च, 2024 से शुरू होकर 31 मई, 2024 तक चलेंगे और परीक्षण पूरा होने के बाद परिणामों की घोषणा अभियान के ब्रांड अंबेस्डर विजय वर्मा द्वारा की जाएगी।
अभियान का वीडियो लिंक – https://www.youtube.com/watch?v=DH_bH8tWFzA
^नियम और शर्तें लागू – विवरण और अवधि के लिए www. LizolTestWhatYouTrust.com पर जाएं। प्रत्येक प्रतिभागी को निश्चित उपहार के रूप में 50 रुपए का कूपन कोड मिलेगा और 8 भाग्यशाली प्रतिभागी आईपैड या फ्रिज या वॉशिंग मशीन जीतेंगे। यह ऑफर तमिलनाडु में मान्य नहीं है।
