
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की मेरिट लिस्ट में अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। एम. ए हिंदी (द्वितीय सत्र) की छात्रा आँचल तँवर ने प्रथम स्थान और बीए (चतुर्थ सेमेस्टर) की छात्रा प्रिया नेहरा ने दूसरा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया और छमा मित्तल ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक की बीए चतुर्थ सेमेस्टर की मेरिट सूची में 9वीं रैंक हासिल की। एमए अंग्रेजी के छात्राओं ने भी महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। अंजलि ने 18वां स्थान हासिल किया और प्रीति ने विश्वविद्यालय की
मेरिट सूची में 20वां स्थान प्राप्त किया। साथ ही एम. ए हिंदी (द्वितीय सत्र) की गरिमा भारद्वाज ने चौथा स्थान,प्रेमलता ने आठवाँ, आरती ने नौवाँ, पूजा ने बाहरवां,प्रिया ने चौदहवाँ, और रेनू रानी ने उन्नीसवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय के स्वर्णिम इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है। प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने सभी छात्राओं को सम्मानित किया और उनके शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य जी ने कहा कि केवल मेहनत, लगन, धैर्य ही सफलता का मूल मंत्र है जो जीत का दृढ़ संकल्प मन में रख कर परिश्रम करता है उसे लक्ष्य प्राप्त करने से
कोई नहीं रोक सकता l उन्होंने सभी शिक्षकों को भी छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए बधाई दी।
इस मौके पर संभाग तृतीय के प्रभारी डॉ. संजीव गुप्ता जी, डॉ. के.एल. कौशिक, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. राम चंद्र , डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. रेणु माहेश्वरी, श्रीमती मधु सिंगला डॉ. जगवीर सिंह और श्री मोहित ने भी मेरिट प्राप्त करने वाली छात्राओं को आशीर्वाद दिया।
