
सोजन्य से अग्रवाल कॉलेज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में गणित विभाग के तत्वाधान में “रिसर्च मेथाडोलॉजी” विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया l यह कार्यशाला स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई l इस कार्य शाला में मुख्य वक्ता की भूमिका डॉ. एम. जावेद इदरीसी (एसोसिएट प्रोफेसर, मिजान टेपी विश्वविद्यालय, इथोपिया) ने निभाई l अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ गणित विभाग का मिजान टेपी विश्वविद्यालय इथोपिया के साथ 12 दिसंबर 2022 को एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुआ l जिस का उद्देश्य फैकल्टी, शोधकर्ताओं, छात्रों, शैक्षणिक कार्यक्रमों और अनुसंधान परियोजनाओं का आदान प्रदान करना है l
कार्यक्रम संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी ने कहा कि इस कार्यशाला को आयोजित करने के पीछे उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुसंधान के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य करना एवं स्कोपस अनुक्रमित पत्रिकाओं में शोध पत्र लिखने के बारे में जानकारी देना था l
डॉ. एम जावेद इदरीसी जी ने अपने वक्तव्य मे विद्यार्थियों को अच्छे शोध पत्र लिखने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला l उन्होंने कहा- किसी विषय में आप जितने गहरे उतरेंगे, उतने ही अच्छे जानकार होंगे l अनुसंधान सफलता का एक अनिवार्य घटक है l इस कार्यशाला से 75 विद्यार्थी लाभान्वित हुए l इस कार्यशाला में आयोजन सचिव की भूमिका श्रीमती प्रिया अरोड़ा, डॉ. ममता ठाकुर, दीपांजलि तथा समन्वयक की भूमिका डॉ. नरेश कामरा, डॉ. गीता त्रिपाठी एवं पूनम गुप्ता ने निभाई l
इस कार्यशाला को सफल बनाने में गणित विभाग के समस्त प्रवक्तागण श्रीमती नेहा गोयल, रेनू बाला, कशिश और खुशाली त्यागी ने अपना योगदान दिया l
