
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता जी के दिशा-निर्देशन में एक स्लो साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका आयोजन सतत् विकास क्लब द्वारा महाविद्यालय की सेंट जॉन एंबुलेंस व यूथ रेड क्रॉस की इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
इस अवसर पर स्वयं सेवकों को साइकिल चलाने से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक करने के लिए सर्वप्रथम डॉ देवेंद्र सभी प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता के आयोजन के मूलभूत विषय के बारे में विस्तार से बताया। दिन प्रतिदिन वातावरण में बढ़ रही है कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा वातावरण में संतुलन बनाए रखने में इस तरह के प्रयोग एक अहम दिशा प्रदान करते हैं।
सभी विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के नियम विस्तार पूर्वक समझाएं गए। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि समय तथा धन की बचत के लिए कम दूरी के रास्ते साइकिल के द्वारा तय किए जाने चाहिए। इस अवसर पर एसडीजी क्लब के कॉर्डिनेटर डॉ. देवेन्द्र ने उपस्थित विद्यार्थियों को बताया कि साइकिल चलाना हमारे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को किस तरीके से सुधारता है। जैसे साइकिल चलाने से हृदय रोग, मानसिक रोग, मधुमेह, गठिया आदि बीमारियों का अंत होता है।
इससे हमारा मोटापा कम होता है, पाचन क्रिया बेहतर होती है, यह हमारे फेफड़ों की कार्य क्षमता को बढ़ाता है, नींद अच्छी आती है, रक्त संचार बेहतर रहता है व हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि इसमें किसी प्रकार के ईंधन का प्रयोग नहीं होता इसलिए यह इको फ्रेंडली साधन है। साइकिलिंग प्रदूषण को कम करने में व पर्यावरण संरक्षण में भी मदद करती है और अगर हम साइकिल के पहियों को चलाते रहेंगे तो हमारे जीवन का पहिया भी सुचारू रूप से घूमता रहेगा।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ओर से छह टीमों ने सहभागिता की तथा एक टीम में 6 विद्यार्थी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा मीनाक्षी की टीम ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के छात्र लोकेश की टीम ने द्वितीय तथा बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र परितेष की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l
कार्यक्रम के सफल आयोजन का श्रेय, प्राचार्य जी ने सतत विकास लक्ष्य व सेंट जॉन एंबुलेंस के काउंसलर डॉ. देवेंद्र, सतत विकास व रैड क्रॉस के काउंसलर श्री सुभाष कैलोरिया व डॉ जगबीर तथा पवन जी को दिया।
