
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बिजली निगम हरियाणा के जिला फतेहाबाद सर्कल के गाँव माजरा में बिजली कर्मचारियों की एक टीम बिजली बिल बकाया वसूली करने को लेकर गयी हुई थी । जिसमे सहायक लाइनमैन व लाइनमैन कर्मचारी बिजली बिल बकाया वाले कनेक्शनों को लेकर TDCO/PDCO और Defaulting Amount की रिकवरी का काम कर रही थी ।
इसी दौरान अचानक गॉंव के ही एक उपभोक्ता अपना बिजली का मीटर ना उतारने को लेकर कर्मचारियों को खुलेआम धमकियाँ देते हुए गालियाँ देने लगा और देखते ही देखते उसने बिजली कर्मचारी के ऊपर अपनी रिवॉल्वर तानते हुए लाइन स्टाफ कर्मचारियों की हमला करने की कोशिश की |