
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस शिविर में 100 से भी ज्यादा लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई । स्वास्थ्य जांच में बीपी, शुगर , ईसीजी ,एवं बीएमडी जांच की गई । मेट्रो हॉस्पिटल की ओर से डॉक्टर अमित गुप्ता जनरल फिजिशियन एवं डॉक्टर मंथन हड्डी रोग विशेषज्ञ ने लोगों को स्वास्थ्य परामर्श दिया ।
RWA के महासचिव नरेंद्र जैन ने बताया RWA समय-समय पर इस तरह के कैंपों का आयोजन करती रहती है । अभी हाल ही में RWA ने नेत्र जाँच शिविर कैंप का आयोजन किया था ।
कैंप आयोजन में कुलदीप सिंघल, आशीष गुप्ता, सचिन वर्मा ,नरेंद्र वधवा , ए आर वोहरा , दिनेश सदाना का विशेष योगदान रहा।







