
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी, सेक्टर 86 के प्रांगण में HIL Ltd. की टीम का आगमन हुआ। साई धाम संस्थापक डा. मोतीलाल गुप्ता, प्रिसिंपल बीनू शर्मा ने टीम का स्वागत किया। टीम ने साई धाम द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। पी पी पसरीजा, प्रधानाचार्या बीनू शर्मा व रोटेरियन मनोहर पुनयानी ने HIL Ltd. की टीम के सभी सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर उनको सम्मानित किया।
स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसने सभी का मन मोह लिया। भ्प्स् स्जकण् टीम ने साई धाम द्वारा गरीब व वंचित बच्चों को दी जाने वाली निःशुल्क व गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ साथ निःशुल्क यूनिफार्म, किताबें, स्टेशनरी देने के कार्य की सरहाना की। साई धाम की गतिविधियों से प्रसन्न होकर HIL Ltd. ने बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के लिए 20 लाख रूपये का अनुदान दिया।
उन्होंने साईधाम के अन्य कार्यों की भी प्रशंसा की चाहे वह वोकेशनल ट्रेनिंग हो या निःशुल्क कपड़ा वितरण हो। साई धाम अध्यक्ष डा. मोतीलाल गुप्ता सभी बच्चों को शिक्षा व सेवा कार्य के लिए प्रोत्साहित किया तथा HIL Ltd. द्वारा किये गए सहयोग लिए कोटि-कोटि धन्यवाद किया और साथ ही इस प्रकार के सहयोग के लिए अन्य संस्थओं का आह्नान भी किया।
इस अवसर पर धमेन्द्र कुमार, राजेश सिंह, हर्षवर्धन, कीर्ति प्रकाश, रणसिंह, जय चन्दर, सौरभ शर्मा, यूएस अग्रवाल, रोटेरियन मनोहर पुनयानी, केदारनाथ अग्रवाल, बलराज गोयल, विकास मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। आजाद शिवम दीक्षित ने सुचारू रूप से मंच का संचालन किया।
