
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सामाजिक संस्था मिशन जागृति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आगामी दो वर्षों के लिए फरीदाबाद जिला टीम एवं महिला टीम के अध्यक्षों की घोषणा की गई। संस्था ने प्रभा सोलंकी को महिला अध्यक्ष तथा दिनेश राघव को फरीदाबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
प्रभा सोलंकी ने अपनी टीम में कुशुम सिंह को उपाध्यक्ष, मोनिक गुप्ता को महासचिव तथा कृष्णा यादव को एग्जीक्यूटिव सदस्य के रूप में चुना। वहीं दिनेश राघव आगामी एक महीने में अपनी पूरी टीम का गठन करेंगे।
इस अवसर पर दिनेश राघव ने कहा कि मिशन जागृति ने अपने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है, उसका पूरा मान-सम्मान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अपनी टीम का गठन करेंगे और फरीदाबाद के हर कोने में अलग-अलग टीमें बनाकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
नवनियुक्त महिला अध्यक्ष प्रभा सोलंकी ने कहा कि मिशन जागृति शुरू से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करता आया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पूर्व साथियों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से अधिक से अधिक महिलाओं को संस्था से जोड़कर उनके लिए कार्य करेंगी।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक गौतम एवं संस्थापक प्रवेश मलिक ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वे संस्था के सामाजिक कार्यों को नई दिशा देंगे और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में उषा गांधी , गुरनाम सिंह, दिनेश सिंह, अशोक भटेजा, महेश आर्य, रविंद्र मलिक, गोपाल सिंह, भावना चौधरी, लता सिंगला, रेनू शर्मा, नीतू मलिक, गीता शर्मा, पूजा शर्मा, सुष्मिता भौमिक, सोनू एवं कीर्ति जितेन्द्र भारद्वाज , दीपक शर्मा भूपेन्द्र गिरी त्रिलोक सिंह हर्ष
विवेक अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





