
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / ओ३म शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,पाली , फरीदाबाद ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 12 वीं कक्षा के बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार पुनः अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जो परम श्रद्धेय गुरूजी (योगिराज डॅा ओ३मप्रकाश महाराज जी)एवं शिक्षकों के परिश्रम का फल है। इस वर्ष विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
स्कूल की टॉपर छात्रा सोनिया दास जी ने 91.2 % प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया तथा वंशिका हरसाना जी ने 86.8 % प्राप्त कर द्वितिय स्थान , शेखर भड़ाना जी ने 79% प्रतिशत अंक प्राप्त तृतीय स्थान, कशिश भडाना जी ने 77.4% प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान , भानु भडाना जी ने 77% प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाचवॅा स्थान एवम प्रथम शर्मा जी ने 76% प्रतिशत अंक प्राप्त कर छटा स्थान प्राप्त किया है | जबकी सोनिया दास ने योग विषय में 98% , अर्थशास्त्र विषय में 95% एवम वाणिज्य विषय में 95% अंक प्राप्त किए ।
वंशिका हरसाना ने योग विषय में 96 % अंक प्राप्त किए ।
। इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि अभिभावकों को एवं शिक्षको को भी गौरवान्वित किया है, विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष श्रद्धेय गुरूजी योगिराज डॅा ओ३मप्रकाश महाराज जी ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों का समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया है ।
स्कूल की प्रबंधक डॅा राशी जी (मनोरमा याज्ञिक ) प्राचार्य अंजू कुमारी जी, शिक्षा निदेशक डॉ सुरेश सिंह जी, स्वामी ऋषिपाल सिंह जी एवम नरेन्द्र सिंह जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक लाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारों और नैतिक मूल्यों के साथ एक सफल नागरिक बनाना भी है |








