फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / संस्कारित शिक्षा ही छात्रों का भविष्य बना सकती है। बिना संस्कार के शिक्षा अधूरी है । यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव वीरेंद्र चंदीला ने गांव फतेहपुर चंदीला स्थित स्नेह कान्वेंट स्कूल में दसवीं शिक्षा बोर्ड के छात्र-छात्राओं को विदाई समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि आज का युग प्रतियोगिताओं का युग है, इसलिए हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धाओं का सामना करने के लिए छात्र-छात्राओं को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों का मकसद बच्चों को शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें अग्रसर करना है भविष्य का चयन विद्यार्थी को स्वयं करना होता है । इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियरों को विदाई देने के लिए शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्कूल की प्रिंसिपल गुलशन अधाना ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल का मकसद बच्चों को नैतिक गुणों के साथ उनके भविष्य के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम में समाजसेवी महेश अग्रवाल, सुरेंद्र भटी, सतपाल चंदीला, शिक्षाविद तरूणा भाटी, अखिल चंदीला, दीपक चंदीला सहित अनेक अध्यापक और अध्यापिकाएं भी उपस्थित थीं।
