फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / युवा भाजपा नेता सुबोध महाशय की दादी और समाजसेवी एवं आर्यसमाजी सत्ते महाशय की माता 95 वर्षीय श्रीमति रामकली देवी के निधन पर शोक प्रकट करने केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर अनंगपुर गांव पहुंचे और पजिनों को सात्चंना दी।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री चौधरी कृष्ण पाल गुर्जर, पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार चौधरी करतार सिंह भडाना, पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमति सीमा त्रिखा,गुर्जर सभा के अध्यक्ष चौधरी अंतराम तंबर, पूर्व चेयरमेन चौधरी रामवीर भड़ाना, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना,पार्षद बिन्दे भड़ाना,हरि दारोगा झुप्पा,पूर्व सांसद अवतार भड़ाना,पार्षद जितेन्द्र यादव(बिल्लू पहलवान),पार्षद अजय बैंसला व सिब्बी भाटी और शहर के कई मौजिज लोगों ने उन्हें श्रृद्वांजलि दी।
इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि रामकली देवी जी के ब्रह्मलीन होने से जो रिक्तता एवं शून्य उत्पन्न हुआ है उसकी आपूर्ति सम्भवत: सम्भव नहीं है। वह आध्यात्मिक प्रवृत्ति की थी। वह सदैव कहती थी कि जैसा हमारा कर्म हो वैसे ही हमारे बोल हो, जैसे हमारे बोल हों वैसा हमारा कर्म होना चाहिये। वह बोलने से पूर्व कर्म पर विश्वास रखती थी। वह अपने पीछे पूराा भर पूरा परिवार छोड़ गई। उनके व्यक्तित्व ने गांव वालों के दिल में एक अमिट छाप बनायी एवं उनका इतना गहरा प्रभाव था कि उन्हें सभी प्रेम एवं सम्मान देते थे
