
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर ने फरीदाबाद स्थित मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने हर क्षेत्र को छुआ और वर्ष -2025 की उपलब्धियों और वर्ष-2026 की चुनौतियों के बारे में अपने विचार देश से साझा किए। इस मौके पर मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, महापौर प्रवीन बत्रा जोशी, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संदीप जोशी, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्री नागर ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए प्रेरणा देने वाला तथा नया लक्ष्य निर्धारित करने और कार्य करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को सकारात्मक सोच, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निवर्हन के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।





