
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हरियाणा राज्यस्तरीय 58वी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक हिसार में हो रहा है।
जिसमें फरीदाबाद नेशनल कवड्डी अंडर 19- छात्राओं में हिमांशी, ललिता, अलकित, साक्षी, प्रतीक्षा, अंजली , माही, मानसी, अंजलि, नैमिता, शिवानी, माधुरी, का चयन किया गया है। जिसका प्रशिक्षण शिविर शिक्षा विभाग फ़रीदाबाद द्वारा दिनांक 1अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2025 तक ओ३म शिक्षा संस्कार-सीनीयर सैकेन्डरी स्कूल पाली, फरीदाबाद में आयोजित किया गया है ।
इस शिविर में मुख्य प्रशिक्षका श्रीमती रीटा भडाना , मीनू शर्मा , श्री सन्तोष चपराना एवम श्री लोकपाल अत्री है ।
आज मुख्य रूप से परम श्रद्धेय गुरुजी योगिराज ओ३मप्रकाश महाराज ( संस्थापक एवं अध्यक्ष ,ओ३म शिक्षा संस्कार सीनीयर सैकंडरी स्कूल ) पाली, स्कूल मैनेजर डा राशी, प्रिसिपल डा० अंजू कुमारी, स्वामी ऋषिपाल , नरेन्द्र सिॅह , मन्जु यादव आदि ने बालिकाओं को कवड्डी खेलते हुई देखा और छात्राओ को उत्साहित किया । योगीराज ओ३मप्रकाश महाराज ने खिलाडी छात्राओ को विजय होने का आशीर्वाद दिया।





