
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः– राजधानी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क, सेक्टर 11 के सामने भगवान गणेश के आह्वान के साथ नव श्री केशव रामलीला कमेटी पंजी. के 10वें दिन कुंभकरण वध व मेघनाथ वध संवाद ने लोगों को किया भावुक। इस अवसर पर नव श्री केशव रामलीला कमेटी के चेयरमैन पुष्पेन्द्र रस्तोगी ने कहा कि रामलीला का मंच भारतीय संस्कृति की धरोहर है, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम मर्यादा में रहकर व सत्य के मार्ग पर चलकर ही विजय हासिल करते है। ऐसी प्रेरणा रामलीला मंचन के माध्यम से युवा पीढ़ी को मिलती है।
रामलीला में कुंभकरण व मेघनाथ वध के संवाद ने दर्शकों को भावुक किया, जिसमें कुंभकरण को जगाने की कोशिश, उसे युद्ध में पराजित होने का दृश्य और फिर मेघनाथ के वीरगति प्राप्त करने के बाद लंका में मचे हाहाकार ने दर्शकों को भावुक व दुखी किया। यह मंचन दर्शकों के बीच बहुत प्रसिद्ध होता है और इसमें लंका में छाए शोक व परिवार के सदस्यों की प्रतिक्रिया को भी दिखाया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस बार चार धाम थीम पर इस बार तीन मंजिला भव्य स्टेज पर लीला का मंचन हो रहा है। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन पुश्पेन्द्र रस्तोगी, अध्यक्ष जय किशन बंसल, एडिशनल चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता, महामंत्री कृष्ण जिंदल, लीला मंत्री हरि किशन मित्तल, कोषाध्यक्ष दिनेश सर्राफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संस्था द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम का यह 29वां वर्ष है।




