फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लबगढ़ स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से किंडरगार्टन ग्रेजुएशन दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने इस अवसर पर सभी बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राज किशोर सिंह नेगी ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा L.K.G के सामूहिक नृत्य से की गई । उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों द्वारा दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। छोटे छोटे बच्चों ने अपने एकल व सामूहिक नृत्य द्वारा सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान पर आधारित कुछ प्रश्न अभिभावकों से पूछे गए जिसमें उन्होंने बढ़ चढ़ कर भाग लिया |
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राज किशोर सिंह नेगी ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को बधाई दी और शिक्षकों को भी शिक्षा और अन्य सह पाठ्यचर्या गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के संपूर्ण विकास करने के लिए उनके समर्पण और कड़ी मेहनत पर बधाई दी। साथ ही साथ अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की। इसके पश्चात् विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री जयपाल सिंह ने भी बच्चों को बधाई दी | कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा सेरेमनी की शुरुआत प्री प्राइमरी के स्मार्ट नन्हे मुन्नों ने ग्रेजुएशन के कपड़े और टोपी पहन कर मंच पर चलते हुए की। इंचार्ज श्रीमती अनीता नेगी द्वारा कक्षा यूकेजी के छात्र शिवांश पंडित को ‘ प्रिंस ‘ और यूकेजी की छात्रा अनाया रावत को ‘ प्रिंसेस ’ की उपाधि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मंच का संचालन श्रीमती पूनम गर्ग और श्रीमती नीतू मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रविंद्र सिंह एवं श्री तरुण चौधरी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्या श्रीमती दीपमाला सिंह, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जयपाल सिंह, श्रीमती बबिता कौशिक, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती तरुणा कपूर, श्रीमती कौशल शर्मा ,श्रीमती कविता शर्मा , श्रीमती प्रियंका, श्वेता सक्सेना , प्रियंका तरियाल , दिनेश कुमार, जितेन्द्र कोहली समेत सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।
