फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / (सेक्टर 49, सैनिक कॉलोनी): बॉडीज़ोन जिम में हर साल की तरह इस बार भी 5वें 4 महीने के ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज का आयोजन किया गया। इस फिटनेस चैलेंज का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को फिटनेस और डाइट की सही जानकारी देना था, जिससे वे अपनी बॉडी को बेहतर बना सकें। इस चैलेंज में प्रतिभागियों को जिम के मालिक एवं ट्रेनर हरप्रीत सिंह द्वारा वर्कआउट और डाइट प्लान दिए गए।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर अधिकारी एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर प्रवीण थापर और पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं RPCA क्रिकेट अकादमी के मालिक धर्मेंद्र फागना उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और सप्लीमेंट्स देकर सम्मानित किया।
विजेता सूची:
पुरुष वर्ग:
प्रथम स्थान: सक्षम
द्वितीय स्थान: हेनरी
तृतीय स्थान: पारस
चतुर्थ स्थान: सुमित
पंचम स्थान: ब्रिजेश
महिला वर्ग:
प्रथम स्थान: श्रीमती रेखा
द्वितीय स्थान (टाई): श्रीमती नीरज और कृतिका अनेजा
तृतीय स्थान (टाई): श्रीमती श्वेता और डॉ. कामाली
चतुर्थ स्थान: श्रीमती प्रियंका
पंचम स्थान: श्रीमती कनिका
इमर्जिंग मेंबर:
Mr. Anirudh को “Emerging Member” के रूप में सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस ट्रांसफॉर्मेशन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन किया और फिटनेस में बेहतरीन सुधार किया।
इस आयोजन ने फिटनेस प्रेमियों को नई ऊर्जा दी और लोगों को अपनी हेल्थ के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी।
