फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ द्वारा महाविद्यालय के
अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता जी एवं महासचिव दिनेश गुप्ता जी के निर्देशन व
कुशल मार्गदर्शन में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ का आयोजन किया गया l इस
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के विज्ञान मंच ने भारतीय ज्ञान प्रणाली
केंद्र के तत्वाधान से किया l कार्यक्रम में 78 विद्यार्थी उपस्थित रहे l
डॉ. प्रवीण कुमार, भौतिक विभाग, जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी,
वाईएमसीए, फरीदाबाद, मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ हुई l
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी ने स्वागत वचनों के साथ
पुष्प गुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम में आने तथा
अपना महत्वपूर्ण समय देने के लिए मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया
l उन्होंने इस दिन के महत्व के बारे में छात्रों को बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान
दिवस भारतीय वैज्ञानिकों के सम्मान में मनाया जाता है l उन्होंने यह भी बताया
कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन
द्वारा खोजे गए ‘रमन प्रभाव’ की याद दिलाना है और विद्यार्थियों को विज्ञान
के प्रति प्रेरित करना है l
डॉ. प्रवीण कुमार ने अपने वक्तव्य में सर सी.वी. रमन का भारत में साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विकास में योगदान के बारे में जानकारी दी और उनकी जीवन यात्रा पर चर्चा की | उन्होंने यह भी बताया कि उनके मन में इस महान खोज की जिज्ञासा किस प्रकार उत्पन्न हुई तथा किस तरह उन्होंने इस खोज को पूरा किया l उन्होंने ‘रमन प्रभाव’ के बारे में विस्तार से बताया और छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर आगे आने के लिए भी प्रोत्साहित किया l
इस कार्यक्रम में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के. एल. कौशिक, डॉ.
अजीत यादव, डॉ. योगेश गोयल, श्रीमती नेहा गोयल, डॉ. अर्चना चौहान व अन्य
सदस्य भी उपस्थित रहे l अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. देवेन्द्र ने धन्यवाद
ज्ञापन किया l कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ l
