फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आज संसद सदस्य एवं गायक मनोज तिवारी ने सभा की और लोगों से वोट की अपील की।तिवारी ने कहा कि पूर्वांचल के लोग भाजपा पर विश्वास करते हैं इसलिए जहां भी रहें, वह भाजपा को समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढाया है।
हमें अपने प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने हैं। इसके लिए हरियाणा में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है, जिससे कि विकास की गति तेज होगी।उन्होंने कहा कि जब ऊपर से नीचे एक पार्टी की सरकार होती है तो विकास कार्यों में कोई अड़चन नहीं आती है। किसी प्रकार का राजनीतिक एजेंडा रुकावट नहीं बन पाता है। इसलिए नगर निगम चुनाव में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को वोट देकर विजय बनाएं।तिवारी ने कहा कि भाजपा अमीर गरीब के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती है। भाजपा में धर्म भाषा और क्षेत्र के नाम पर भेदभाव नहीं होते हैं। इसलिए हम सबको भाजपा के सभी प्रत्याशियों और मेयर प्रत्याशी को एक मुश्त वोट देकर विजय बनाना है।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिगांव क्षेत्र की जनता बहुत समझदार है। उन्होंने लगातार केंद्र एवं राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। वहीं वह अब यहां फरीदाबाद में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। जिससे विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर तिगांव क्षेत्र के सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशी भी मौजूद रहे। मनोज तिवारी ने बांध रोड और नवीन नगर में विशाल जनसभाएं की और लोगों से समर्थन मांगा।बता दें कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र के नहर पार इलाकों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश बिहार के लोग रहते हैं। जिनके बीच मनोज तिवारी को लेकर दीवानगी देखी जाती है। ऐसे में मनोज तिवारी की सभाएं भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के जीत के अंतर को कई गुना बढ़ाने का काम करेंगे।
