फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नगर निगम फरीदाबाद वार्ड-17 से भाजपा प्रत्याशी शोभा सतीश कुमार का जोश हाई है क्योकि वह वार्ड के जिस भी क्षेत्र में जाती है जनता उन्हें देखने और मिलने के लिए लालायित रहती है। आज भी शोभा सतीश कुमार का वार्ड 17 के अर्तगत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क भियान के दौरान महिलाओं,पुरूषों एवं युवाओं द्वारा भारी उत्साह के साथ जगह जगह फूल बरसाकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।
कार्यक्रम से गदगद् हुई प्रत्याशी शोभा सतीश कुमार ने कहा कि आप लोगों ने जो मान सम्मान आज मुझे दिया है उसे वह विकास कार्यो के द्वारा उतारने का काम करेगें। उन्होनें कहा कि आपके उत्साह को देखकर लगता है 36 बिरादरी के आर्शीवाद से वार्ड में भाजपा का कमल का फूल अवश्य खिलेगा।
उन्होनें कहा कि 2 मार्च को कमल का फूल चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर महापौर प्रत्याशी श्रीमति प्रवीण बत्रा जोशी और मुझे जिताकर आपने अपने क्षेत्र की तरक्की और खुशहाली के द्वार खोलनें है। इस मौके पर लोगों ने आश्वासन दिया कि वे भाजपा में आस्था रखते हुए श्रीमति प्रवीण बत्रा जोशी को महापारै और श्रीमति शोभा सतीश कुमार को अवश्य विजयी बनाएगें ।
