
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः- विश्व पुस्तक मेला- 2025 के हाॅल नम्बर 5 में पेनडाउन प्रेस के स्टाॅल पर अमित बाजोरिया की पुस्तक “वाटर बेस्ड एडहेस्सिव” का किया विमोचन। विश्व पुस्तक मेले के आखिरी दिन पेनडाउन प्रेस के स्टाॅल पर सबसे महंगी पुस्तक को देखने के लिए सैकडों लोगों के भीड़ अमित बाजोरिया की पुस्तक वाटर बेस्ड एडहेस्सिव को देखने उमडी। पेनडाउन प्रेस पब्लिशिंग हाउस की पुस्तकों अमित बाजोरिया की पुस्तक वाटर बेस्ड एडहेस्सिव का आज विमोचन किया गया था।
अमित बाजोरिया ने अपनी पुस्तक वाटर बेस्ड एडहेस्सिव की रचना अंग्रेजी भाशा में की है, प्रगति मैदान के हाॅल नवम्बर 5 में प्रेनडाउन प्रेस के स्टाॅल पर इन पुस्तकों के विमोचन से ठीक पहले और उसके दौरान काफी भीड़ थी, क्योकि लोग सबसे महगी पुस्तक को देखने के लिए काफी उत्सुक थे।
मेले मे आई बिजनेस बुक की कीमत पांच लाख रुपये है। यह यहां पर सबसे महंगी किताबों में से एक है। व्यवसायी अमित बाजोरिया ने वाटर बेस्ड एडहेस्सिव किताब लिखी है। 99 पन्नों की यह किताब ग्लू के इस्तेमाल करने के तरीके पर लिखी हुई है। यह किताब ऐसे व्यवसायी वर्ग के लिए है, जो उद्योग में ग्लू इस्तेमाल करते है। वह किताब में लिखी बारीकियों को अपनाकर लाखों रुपये बचा सकते है।
दिनेश वर्मा ने अपनी सर्वोत्कृष्ट मुस्कान के साथ एकत्रित लोगों का अभिवादन किया और कहा प्रगति मैदान के प्रतिष्ठित स्थान के माध्यम से पुस्तकों का विमोचन वास्तव में हमारे लिए गर्व का क्षण है। पेनडाउन प्रेस के लेखकों ने इसको संभव बनाया है। और इसके लिए मैं अपने तमाम लेखकों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा कर रहा हूँ।





