फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 58th मेंटर कप अंडर–14, स्पोर्ट्स लैंड अकादमी सेक्टर- 11 फरीदाबाद में खेला गया। यह मैच एसएन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी और रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने एसएन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया, यह मैच 40 ओवर का था I
एसएन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एसएन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन का लक्ष्य दिया । एसएन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आरुष शर्मा ने 106 गेंद पर 13 चौके, 1 छक्के की मदद से 95 रन, और हितार्थ पारेख ने 48 गेंदों पर 10 चौके, 1 छक्के की मदद से 64 रन बनाए। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कण्व शर्मा ने 8 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, अभिनव पाण्डेय ने 8 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट ओर सारांश ग्रोवर ने 1 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाकर जीत हासिल की। रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी की और से बल्लेबाजी करते हुए सोनीत सैनी ने 105 गेंद पर 11 चौके, 2 छक्के की मदद से 109 रन, फैजल मलिक ने 63 गेंदों पर 8 चौके, की मदद से 55 रन बनाए। एस. एन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए निवान ने 7 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट, शाउनिश ग्रोवर ने 1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच सोनित सैनी व फाइटर ऑफ द मैच आरुष शर्मा को घोषित किया गया।
