फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में चुनावी साक्षरता क्लब व पोलिटिकल साइंस फोरम एवं एन.एस.एस. यूनिट–III के अंतर्गत भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2025 को वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम थीम पर 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया |
इस अवसर पर विद्यर्थियो को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई और इसके बाद मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक रैली व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसको महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य डा. संजीव कुमार गुप्ता एवं सेवानिवृत प्रोफ़ेसर श्री एस.पी. फोगाट, नेहरु कॉलेज, फरीदाबाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया उन्होंने विद्यार्थियों को मत का महत्त्व बताते हुए कहा की मतदान आपका अधिकार एवं कर्तव्य दोनों है| अतः इसका प्रयोग बिना किसी प्रलोभन के सही प्रत्याशी को चुनने के लिए करें और प्रत्येक मतदाता को अपने राज्य के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी करनी चाहिए | रैली के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों जैसे देश के मतदाता है, वोट डालना आता है| वोट करें वफादारी से चयन करें समझदारी से आदि नारों से जनता को जागरूक किया|
इसी दिन संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान समारोह के तहत ‘In the Opinion of the House, the Indian Constitution has shaped and facilitated India’s progress journey’ विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें 11 विद्यार्थियों ने भाग लिया उन्होंने बताया कि कैसे संविधान ने संवैधानिक सुधारों के साथ बदलती चुनौतियों के साथ समाज के सभी वर्गों के उत्थान में मदद की| इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका श्रीमती शैली मालिक, श्री सुभाष अंग्रेजी विभाग व श्रीमती पुष्पा राजनीति शास्त्र विभाग ने निभाई| इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तन्नु बी.ए. द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान भावना बी.ए. द्वितीय वर्ष व तृतीय स्थान पर आयुषी बी.ए. द्वितीय वर्ष रहे| सांत्वना पुरस्कार अर्शी बी.ए. द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया|
