फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो.आर एन सिंह को शिक्षा, संस्कृति एवं पर्यावरणीय क्षेत्र में समर्पित भाव से क्षात्र धर्म का पालन करने के लिए अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन द्वारा क्षत्रिय गौरव सम्मान 2025 से अलंकृत किया गया। डॉ.आर एन सिंह को यह सम्मान शहीद भगत सिंह कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के पौत्र डॉ. यादविन्दर सिंह संधू, अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के सिंह, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय पदाधिकारी सरदार रंजीत सिंह तथा यमुना रक्षक दल श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट नागेश सिंह ने संयुक्त रूप से प्रदान किए।
शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यादविन्दर सिंह संधू ने कहा कि मानवीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा सबको शुलभ होना चाहिए, शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी अशिक्षा को मानवता के प्रति सबसे बड़ाअभिशाप मानते थे। डॉ.आर एन सिंह द्वारा शिक्षा तथा समाजिक सेवाओं के माध्यम से समतामूलक समाज की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम होगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय राजपूत एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के सिंह ने कहा कि डॉ. आर एन सिंह समाज के रीढ़ की हड्डी हैं, इनके द्वारा शैक्षणिक, समाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्र में उत्कृष्ट व अतुलनीय योगदान तथा यमुना जी की अविरलता व निर्मलता हेतु सतत् समर्पित सेवाओं के दृष्टिगत हमारी संस्था ने लखनऊ में हुए राष्ट्रीय सम्मलेन में इन्हे क्षत्रिय गौरव सम्मान 2025 से अलंकृत करने का निर्णय लिया था। डॉ.आर एन सिंह को सम्मानित करके हमें अपार हर्ष हो रहा है, हमारे लिए यह गौरव की बात है।
इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी शरीफ आज़म, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय पदाधिकारी सरदार रंजीत सिंह, विपिन झा सहित अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित हुए। डॉ.आर एन सिंह के इस उपलब्धि पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी महाराज सहित विभिन्न समाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बधाईयाँ दी है।
