फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
जिला प्रशासन व हरियाणा कला परिषद के सहयोग से आयोजित होने वाले थर्डबेल थियेटर फेस्टिवल के चौथे दिन नाटक कोई दुख ना हो तो बकरी खरीद लो का मंचन किया गया। ये नाटक मुंशी प्रेमचंद की कहानी पर आधारित है। फेस्टिवल का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कनवेंशन सेंटर में आयोजित इस फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप मेंहरियाणा कला परिषद के डॉयरेक्टर संजय भसीन व सीएम के मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ मौजूद थे।नाटक का निर्देशन कौशलेस भारद्वाज ने किया। इसकी प्रस्तुति हरियाणा नाट्य विद्यालय करनाल ने की। नाटक की शुरूआत एक ऐसे व्यक्ति से होती है जो मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखता है। दर्शकों के बीच से होता हुआ वह मंच पर पहुंचता है और अपनी व्यथा नाटक के माध्यम से पेश करता है। नाटक में दिखाया कि आदमी की आम दिनचर्या के संघर्ष से जूझता है। एक छोटा बच्चा है। उसके बच्चे को दूध नहीं मिल पा रहा है। वह अपने दोस्त के साथ मिल कर एक गाय खरीद लेता है। लेकिन यहां एक परेशानी हो जाती है कि वह गाय दूसरे व्यक्ति के घर रहेगी। वहां से उस मिडिल परिसर के घर दूध तो आता है लेकिन उसमें मिलावट होने लगी। फिर गाय को बेच दिया जाता है। इसके बाद फिर से निर्णय लेते हैं कि क्यों न गाय की जगह बकरी खरीद लें। क्याेंकि उसे चाराने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। लेकिन उसमें भी परेशानियों पैदा हो जाती है। अंत में वह पूरी तरह से पागल हो जाता है। नाटक में हास्य व्यंग का तड़का लगाया गया है। थर्डबेल फाउंडेशन के चैयरमैन आदित्य कृष्ण मोहन ने बताया कि फेस्टिवल के आखिरी दिन यानी की 12 मई को उन्हीं के निर्देशन में नाटक भोलाराम का जीव का मंचन किया जाएगा। इसके लेखक हरिशंकर परसाई हैं। इस मौके पर शहर के सीनियर कलाकार पवन सेन, विनोद कुमार, राम सिंह यादव को सम्मानित किया गया।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
