
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
पिछले 12 जनवरी को ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में 743 पुश अप का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर गिनीज बुक ऑफ व्लर्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले रोहतास चौधरी का आज खजानी वूमैनस वोकेशनल इस्ट्रीटयूट फरीदाबाद में छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर संजय चौधरी ने रोहताश चौधरी को पुष्प गुच्छा और फूलों की माला पहनाकर व उन्हें स्मृ़ति चिन्ह्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संजय चौधरी ने कहा कि रोहताश चौधरी की इस ऐतिहासिक विजय पर जगह-जगह उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। आज हम भी उन्हें सम्मानित करने पर गर्व महसूस कर रहे है। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
उल्लेखनीय है कि पुश अप का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्पेन के खिलाड़ी के नाम अभी तक दर्ज था जिसने 36 किलो 500 ग्राम वजन के साथ 537 पुश अप का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। भारत के खिलाड़ी रोहतास चौधरी ने अपने अथक प्रयास एवं बुलंद हौसलों के साथ 743 पुश अप का विश्व रिकॉर्ड बनाकर न सिर्फ स्पेन के खिलाड़ी का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा बल्कि दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती कायम कर दी, जिसे तोडऩा भविष्य में भी इतना आसान नहीं होगा।
खिलाड़ी रोहतास चौधरी इसके पहले भी कई विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं।








