फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कालीबाड़ी सेक्टर 16 में एक एकदिवसीय निशुल्क स्वस्थ जाँच शिविर की आयोजन किया गया। शिविर का सुभारम्भ स्थानीय आयकर अधिकारी, फरीदाबाद श्री पतिंदर मल्लिक ने किया। इस दौरान शिविर में मेदांता हॉस्पिटल से आये हुए पेशेवर चिकित्षक और स्वस्थ कर्मियों ने सैकड़ों मरीजों की मुफ्त परीक्षण किया। शिविर में कार्डियोलॉजी चिकित्षक, ओर्थोपाडिअक द्वारा हड्डी की जाँच, खून में शक्कर, रक्तचाप, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, अस्थि खनिज घनत्व (BMD), दंत जांच (डेंटल), नेत्र-विशेषज्ञ (ओफ्थल्मोलॉजिस्ट) एवं इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) इत्यादि की सुव्यबस्था की गयी थी। विशेषकर नेत्र चिकित्षक डॉक्टर विकाश मिश्रा एवं हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist) डॉक्टर महजूबा के पास लोगो की भरी भीड़ देखने को मिली। स्वस्थ शिविर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 02 बजे तक चली और आस पास के समाज के सभी वर्गों से लोगो ने शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाया।
फरीदाबाद कालीबाड़ी अपने शुरूआती दिनों से ही समाज के किसी प्रकार के सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रही है।
कालीबाड़ी के प्रधान डॉक्टर प्राणजीत भौमिक ने बताया की कालीबाड़ी इस तरह के निशुल्क स्वस्थ शिविर की आयोजन पहले भी करती आयी है और भविष्य में भी करती रहेगी। ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देस्य समाज में लोगो को स्वस्थ के प्रति जागरूक करना है।
