फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन प्रातः काल में स्वयंसेवकों ने अरावली के वनों का भ्रमण किया व वहां होने वाली वनस्पति व पाए जाने वाले जीवों के बारे में जाना l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.कृष्ण कांत जी का इस भ्रमण के पीछे उद्देश्य स्वयंसेवकों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना व विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक तंत्रों की जानकरी देना है l
वहां “अरावली बचाओ ट्रस्ट” के अधिकारियों के साथ मिलकर स्वयंसेवकों ने पेड़ लगाए व जैविक खाद डाला l स्वयंसेवकों को बताया गया कि किन कारणों से हमारे वन समाप्त होते जा रहे हैं और हम इनको कैसे संरक्षित कर सकते हैं l दिन के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि स्टेट ब्रांच पंचकूला राष्ट्रीय सेवा योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. दिनेश कुमार ने राज्य एनएसएस शाखा के अंतर्गत जो भी गतिविधियां की जाती हैं उनकी जानकारी दी व संबंधित विभिन्न उपलब्धियों से भी रूबरू कराया l उन्होंने बताया कि किस तरह से राष्ट्रीय सेवा योजना समाज कल्याण में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान की महता पर प्रकाश डाला।
अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर स्वयंसेवकों को आत्मविश्वास से ओत प्रोत करते हैं। सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. बद्री बजाज ने वक्तितव विकास विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक मानसिक प्रसन्नता का मानव के वकित्तव पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है l डॉ. बद्री ने वकितत्त्व विकास के विभिन्न आयामों को विस्तार से उदाहरणों के माध्यम से समझाया। साथ ही एक सत्र में सरदार देवेंद्र सिंह, चेयरमैन सड़क सुरक्षा ओमनी फाउंडेशन ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर अपना संबोधन दिया। उन्होंने बताया कि सड़क पर वाहन चलाते सावधानियां बरतनी चाहिए व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। गौरतलब है इस विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 10 महाविद्यालयों के 133 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं यह शिविर 29 मार्च 2023 तक चलेगा l
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.कृष्ण कांत जी ने शिविर के कुशल संचालन के लिए शिविर के समग्र प्रभारी डॉ. अशोक कुमार निराला , एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शोभना गोयल, डॉ. सुप्रिया ढांडा व डॉ. दुर्गेश शर्मा, सुभाष कैलोरिया, लवकेश, मनमोहन सिंगला, व शिविर से जुड़े सभी गैर-शिक्षक वर्ग की प्रसंशा की l
