फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे असंतुलित पर्यावरण, बढ़ते प्रदूषण, भीषण गर्मी, बीमारियों की चपेट में आते लोग जैसे गंभीर समस्याओं...
Jantantratoday
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे हरियाणा के उद्योग वाणिज्य, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे एनएबीएच मान्यता प्राप्त मानव रचना डेंटल कॉलेज (एमआरडीसी) की ओर से विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता के लिए चलाए गए 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन हो गया।इस पहल का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में शहरवासियों, विशेषकर किशोरों को जागरूक करना था।इसके साथ ही विभिन्न शैक्षिक और आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से भी तंबाकू का सेवन रोकने के लिए लोगों को प्रेरितकिया गया। परिसर में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में दंत जांच शिविर, शपथ समारोह, नुक्कड़ नाटक , तंबाकू की लत छोड़ने के परामर्श सत्र आयोजित किए गए। इसके साथ ही शहर में कई स्थानों पर जागरूकता शैक्षिक कार्यक्रम भी हुए।इस दौरान तंबाकू छोड़ने में दंत चिकित्सा संस्थानों की भूमिका पर अतिथि व्याख्यान भी आयोजित किया गया।इसमें प्रोफेसर (डॉ.) विक्रांत मोहंती, हैड, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री, मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज व संयुक्त सचिव, इंडियन एसोसिएशन ऑफ पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री (आईएपीएचडी) और डॉ. दीक्षा सेठी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नेशनल रिसोर्स सेंटर फ़ॉर ओरल हेल्थ एंड टोबैको सेसेशन ने विचार रखे। डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, एमआरईआई ने इस दस दिवसीय कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा, “तंबाकू सेवन जैसी हानिकारक आदतों को अपनाने से रोकने के लिए शुरुआत में ही जागरूकता और सही शिक्षा अहम भूमिका निभाती है।इस तरह की पहल न केवल जागरूकता बढ़ाती है, बल्कि हमारे युवाओं में जिम्मेदारी की भावना भी पैदा करती है, जिससेएक स्वस्थ भावी पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त होता है।” डॉ. संजय श्रीवास्तव, कुलपति, एमआरआईआईआरएस, सहयोगात्मक प्रयासों पर जोर देते हुए कहा, “इस कार्यक्रम की सफलता हमारे संकाय, छात्रों और सामुदायिक भागीदारों के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है।इस कार्यक्रम के ज़रिए सकारात्मक बदलावों और जनता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सामूहिक प्रयास देखने को मिले। डॉ. पुनीत बत्रा, प्रिंसिपल, एमआरडीसी ने कॉलेज की पहल पर गौरव जताते हुए कहा, “एक अग्रणी दंत चिकित्सा संस्थान के रूप में, हम तम्बाकू के उपयोग से पैदा होने वाली विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी जानते हैं।यह कार्यक्रम हमारे छात्रों और समुदाय को इस वैश्विक स्वास्थ्य समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल के साथ सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है।” मानव रचना डेंटल कॉलेज प्रतिष्ठित एनएबीएच और एनएएसी ए++ मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध दंत चिकित्सा संस्थान है, जिसे उत्तर भारत में नंबर 1 स्थान प्राप्त है।संस्थान असाधारण दंत चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के साथ ही मौखिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।संस्थान की ओर से आयोजित 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम में सभी उम्र और समुदायों के व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी देखी गई।एमआरडीसी का मकसद इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर तम्बाकू के उपयोग के खतरों से मुक्त एक स्वस्थ समाज को बढ़ावा देना और पेशेवर परामर्शदाताओं के जरिए लोगों तक सही परामर्श पहुंचाना है।
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे आप दूसरों की मदद करके भी अपना करियर बना सकते हैं। जी हाँ, आपने सही...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने आज दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के अधीक्षण अभियंता...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल (एमआरआईएस) के होनहार छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम के बाद,नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट ( NEET)-यूजी 2024 के नतीजों में उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट का परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें एमआरआईएस की सभी शाखाओं से छात्रों ने बेहतरीन परिणाम लाकर नाम रोशन किया है। एमआरआईएस, चार्मवुड से कृष्णांश एबट ने 99.8 पर्सेंटाइल लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया है।छात्र ने 691/720 स्कोर के साथ ऑल इंडिया 4207 रैंक हासिल की है।इसके साथ ही एमआरआईएस, नोएडा के प्रतिभाशाली छात्र पीयूष मिश्रा, ने 99.6 पर्सेंटाइल हासिल की, 82/720 स्कोर के साथ उन्हें ऑल इंडिया 7828 रैंक मिली है।वहीं, एमआरआईएस, सेक्टर 46 गुरुग्राम के किसना भड़ाना ने 99.168 पर्सेंटाइल लाकर 663/720 स्कोर हासिल किया है। उच्च स्कोर हासिल करने वालों में एमआरआईएस, नोएडा की प्रीतिका हलधर और एमआरआईएस, लुधियाना की हर्षिता मागू भी शामिल हैं, जिन्होंने 98.45 और 95.6 पर्सेंटाइल पाई है। इन सभी मेधावी छात्रों का असाधारण प्रदर्शन समग्र विकास व प्रतिभा को पोषित करने व शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।छात्र और उनके परिवार इस परिणाम से बेहद खुश हैं, वहीं स्कूलों ने छात्रों की उपलब्धि पर गर्व जताया है। डॉ. अमित भल्ला, उपाध्यक्ष, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने खुशी जताते हुए कहा, “हमारे छात्रों ने बेहतरीन परिणाम के साथ संस्थानों के उत्कृष्टता के मानक को ऊंचा किया है और हम उनकी असाधारण उपलब्धियों की प्रशंसा करते हैं।यह छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की सामूहिक मेहनत और लगन का परिणाम है, जो इस तरह की सफलता को संभवबनाती है।” मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल प्रगतिशील युग में शिक्षा और आधुनिक ज्ञान के सही तालमेल के साथ छात्रों का समग्र विकास करते हुए तरक्की का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।संस्थान अपनी उन्नत शिक्षण पद्धति और समेकित पाठ्यक्रम के माध्यम से, शिक्षार्थियों को उनकी प्रतिभा का पता लगाने और कौशल निखारने का मंच प्रदान करने के लिए कार्यरत हैं।
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे यूपीएससी के अतिरिक्त सचिव राज कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के एन.एस.एस., एन.सी.सी., यूथ रेड क्रॉस एवं एनवायरमेंट क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में...
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे भाजपा प्रत्याशी श्री कृष्ण पाल गुर्जर जी की प्रचंड जीत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला...













