
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में 52वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत रूप से आरम्भ एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल महाविद्यालय महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश गुप्ता के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम 5-03-2024 से
आरम्भ होकर 9-03-2024 तक चला। इस खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नारायण
सिंह( आई.आर.एस, पूर्व डिप्टी कमिश्नर कस्टम एंड जी.एस.टी )उपस्थित रहे।

अग्रवाल महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे श्री नारायण सिंह ने खेलों के महत्व को बताते हुए कहा कि खेल समस्याओं का सामना करने में और हौसलें बढ़ाने में बहुत सहायक रहते हैं।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को जीत की शुभकामनाएं भी दी।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ०संजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही उन्हें कड़ी मेहनत करते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित
किया। शुभम बीसला एवं साक्षी द्वारा सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. के. एल. कौशिक ने विगत वर्ष की खेलकूद उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अग्रवाल महाविद्यालय की शिखा नरवाल
एवं कनिष्का डागर ने शूटिंग (खेलो इंडिया) में पांच मैडल जीत कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री त्रिलोकचंद (एस.डी.एम बल्लबगढ़) एवं सम्मानीय अतिथि श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चन्द ने सभी प्रतिभागियों को बिना किसी डर के आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और आगामी भविष्य में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी। सम्मानीय अतिथि श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रतिभागियों को आश्वासन दिया कि जब चाहें अपनी जरूरतों के लिए कह सकते हैं और उन्होंने कहा कि कड़े परिश्रम के द्वारा वे एक दिन अवश्य ही सफलता के परचम लहरायेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन छात्र एवं छात्रा वर्ग के रूप में अलग अलग चरणों में सम्पन्न करवाया गया।
इस में कुल 20 प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। जिसमें 100 मीटर,200 मीटर, 500 मीटर,800 मीटर तथा 1500 मी, 5 किलोमीटर दौड़ तथा शॉट पुट, हाई जंप, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, लंबी कूद रही।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सभी अतिथियों ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. अजीत यादव,डॉ. जयपाल सिंह एवं डॉ. अशोक निराला निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित रहे। शारीरिक शिक्षक डॉ० जगबीर सिंह,श्री नंदकिशोर, श्री मोहित हुड्डा एवं श्री पवन दलाल के कुशल निर्देशन में सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मंच संचालन डॉ. सुप्रिया ढांढा एवं डॉ पूजा सैनी द्वारा किया गया।
कमल टंडन ने सभी अतिथियों का, प्रवक्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। छात्र वर्ग में निखिल (बी.एस.सी मैथ ऑनर्स फाइनल ईयर) एवं छात्रा वर्ग में रीटा( एम.एस.सी कंप्यूटर साइंस फाइनल ईयर)को बेस्ट एथलीट के रूप में चुना गया।







