
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / फरीदाबाद दशहरा कमेटी द्वारा एक बैठक का आयोजन सैक्टर-28 में किया गया। इस बैठक में 31वां शानदार दशहरा उत्सव एवं रामलीला उत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष डा. कौशल बाठला ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पार्षद अनिल नागर तथा धार्मिक एवं सामाजिक संगठनो के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि रामलीला का मंचन युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति संस्कार व सनातन के बारे में ज्ञान देता है। ऐसे धार्मिक आयोजन भाईचारे को बढ़ावा देने व सच्चाई पर चलना सिखाते है।
इस मौके पर पार्षद अनिल नागर ने कहा कि आज भागदौड़ भरी जिन्दगी में कुछ समय ऐसे धार्मिक आयोजनों के लिए भी निकालना चाहिए। आज के युवा ऐसे आयोजन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्य करें।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए श्री बाठला ने बताया कि अबकी बार 31वां दशहरा पर्व व रामलीला मंचन किया जाएगा। रामलीला 22 सितम्बर से शुरू होकर 1 अक्टूबर तक चलेगी तथा दो अक्टूबर को सैक्टर-31 एत्मादपुर स्थित दशहरा मैदान में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के विशालकाय पुतले दहन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री चौ. कृष्णपाल गुर्जर, बडख़ल के विधायक धनेश अदलक्खा, एनआईटी के विधायक सतीश फागना, होडल के विधायक हरेन्द्र रामरतन, शहर की प्रथम नागरिक मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी के अलावा जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, बिल्डर आर.एस. गांधी, शिक्षाविद् डा. प्रशांत भल्ला व शिक्षाविद् सीबी रावल एडवोकेट मौजूद रहेगें।
