
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ फरीदाबाद: 2nd जूनियर रविंदर फागना समर कप 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच नाइट राइडरस ओर किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में किंग्स इलेवन ने नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया। यह मैच 35 ओवर का था और नाइट राइडर्स ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 32.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन का लक्ष्य दिया। नाइट राइडर्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए यतिन बक्शी ने 91 गेंदों में 31 रन बनाए।
किंग्स इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए पर्व भाटिया ने 7 ओवर मे 2 मेडन 15 रन देकर 5 विकेट, फैजल मलिक ने 7 ओवर मै 21 रन देकर 3 विकेट, अंशुल खटाना और असद खान ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन ने 26 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर जीत हासिल की।
किंग्स इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए फैजल मलिक ने 79 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 67 रन, प्रिंस सिंह ने 36 गेंदों मै 1 चौके की मदद से 18 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनक कथूरिया ने 6 ओवर मै 2 मेडन 14 रन देकर 2 विकेट ओर अंकित सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच फैजल मलिक को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच मनक कथूरिया को घोषित किया गया।







