
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 2nd जूनियर रविंदर फागना समर कप 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच रॉयल चैलेंजर्स ओर नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हराया।
यह मैच 35 ओवर का था और रॉयल चैलेंजर्स ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 13.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 40 रन का लक्ष्य दिया। नाइट राइडर्स की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए जुनैद ने 12 गेंदों में 12 रन, अवनीश ओर मनक कथूरिया ने 4–4 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंशज भाटिया ने 4 ओवर मे 12 रन देकर 5 विकेट, विपिन शर्मा ने 2.1 ओवर मै 1 मेडन 2 रन देकर 3 विकेट, प्रीत ने 2 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स ने 14.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाकर जीत हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी सुल्तानिया ने 38 गेंदों मे 18 रन, अमन पासा ने 37 गेंदों 11 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनक कथूरिया ने 1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच वंशज भाटिया को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच मनक कथूरिया को घोषित किया गया।
