
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
22nd मेंटॉर कप टूर्नामेंट का मैच डीपीएस स्पोर्टलैंड के ग्राउंड पर खेला गया । यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्ज़ापुर और डीपीएस स्पोर्टलैंड के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्ज़ापुर ने डीपीएस स्पोर्टलैंड को 10 विकेट से शिकस्त दी। यह मैच 35 ओवर का था और डीपीएस स्पोर्टलैंड ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। डीपीएस स्पोर्टलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 10.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 21रन का लक्ष्य दिया ।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्ज़ापुर ओर से गेंदबाजी करते हुए उमर मोहम्मद ने 5 ओवर में 4 मैडेन 1 रन देकर 6 विकेट, वंशज ने 4 ओवर में 1 मैडेन 15 रन देकर 2 विकेट सक्षम और अफ्फान ने 1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्ज़ापुर ने 5.2 ओवर में 22 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंद्र फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्ज़ापुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कनव ने 16 गेंदों पर नाबाद 3 रन और नकुल कपसिया ने 17 गेंदों पर नाबाद 9 रन बनाए।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच उमर मोहम्मद को घोषित किया गया।
