
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / हांगकांग चीन में आयोजित एशिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हरियाणा के युवा खिलाड़ी ऋषभ पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया |
यह प्रतियोगिता 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक हांगकांग चीन में आयोजित हुई जिसमें एशिया के कई देशों के खिलाड़ी शामिल हुए , हरियाणा के लिए गर्व की बात यह रही कि पूरे प्रदेश इस चैंपियनशिप में ऋषभ पाल अकेले खिलाड़ी खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए | उन्होंने सब जूनियर अंडर 18 कैटेगरी में भाग लिया , महज 17 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल कर ऋषभ पाल ने सिर्फ अपने परिवार ही नहीं बल्कि बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है |
ऋषभ पाल के इस शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है स्थानीय खेल प्रेमियों और कोच ने उनके जज्बे और मेहनत की सराहना की, उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में एशियाई सत्र पर सिल्वर मेडल जीतना बहुत गर्व की बात है | भविष्य में ऋषभ पाल भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेंगे | हरियाणा सरकार और खेल विभाग से उम्मीद की जा रही है कि ऋषभ पाल को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया जाए , ताकि प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल सके |
इसके साथ-साथ ऋषभ पाल को सब जूनियर कैटेगरी में सेकंड रनरअप स्ट्रांगमैन केख़िताब से भी सम्मानित किया गया |
