
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
भारत स्वाभिमान-पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि किसान सेवा समिति फरीदाबाद के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता महा सम्मेलन का आयोजन कम्युनिटी सेंटर सै.15, फरीदाबाद में आयोजित किया गया जिसका शुभारम्भ पर्यावरण शुद्धि यज्ञ एवं योगदीप प्रज्ज्वलित कर किया गया | महासम्मेलन के मुख्य अतिथि राकेश कुमार मुख्य केन्द्रीय प्रभारी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हर क्षेत्र में अधिक से अधिक योग कक्षा एव योग शिविरों का आयोजन करें जिससे जन-जन तक भारतीय ऋषियों का अमूल्य ज्ञान पहुँच सके और हर व्यक्ति का तनाव, अनिद्रा, मधुमेह जैसे भयावह रोगों से रहित स्वस्थ, सुखी व आनन्दमय जीवन हो आगे श्री राकेश कुमार जी ने एलोपैथी दवाओं के शरीर के अंगों पर हो रहे दुष्प्रभावों के विषय में बताया साथ ही एलोपैथी दवाओं को छोड़कर आयुर्वेद को अपनाने की प्रेरणा दी |
इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी महाराज ने भी ऑनलाइन जुडकर कार्यकर्ताओं को घर-घर योग की अलख जगाने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि योग का इतना प्रचार करो कि कोई भी व्यक्ति बीमारियों से तडफ-तडफ कर न मरें अपितु योग, आयुर्वेद व स्वदेशी को अपनाकर राष्ट्र को मजबूत आधार प्रदान कर सके | युवा गायक लक्ष्मी नारयण भगत जी ने देशभक्ति के मधुर गीत प्रस्तुत् किए |
बच्चों ने संगीतमय कठिन योगासनों का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया | पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा जिले के 100 कर्मठ योग शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | जिला ईकाई द्वारा पीपीटी के माध्यम से जिले में संचालित योग की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत् की | मंच संचालन जयपाल शास्त्री ने किया |मुख्य अतिथि श्री राकेश कुमार जी को पगड़ी,पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कृष्णवीर शर्मा जी, प्रमोद गुप्ता समाज सेवी,अमित भल्ला,जेपी गौड़ ए.के.सिंह समाज सेवी, ईश आर्य राज्य प्रभारी,राजेश भाटी किसान राज्य प्रभारी,मोहिन्दर कंथला सोशल मिडिया राज्य प्रभारी, जयपाल शास्त्री मंडल प्रभारी,अंकुर सिंह जिला प्रभारी,सतीश वधबा पतंजलि जिला प्रभारी, अजीत भाटी किसान जिला प्रभारी, हरवीर आर्य जिला यज्ञ प्रभारी, रवि तिवारी, राजकुमार गुप्ता, सुन्दरलाल, रामचरण चौधरी,सुधीर कुमार, गजानंद, मुकेश यादव, तेजपाल शर्मा, ओमपाल आर्य, महाशय ईश्वर सिंह आर्य, संगीता नेगी,कान्ता भारद्वाज,विनोद बंसल,विनोद विरमानी, नेत्रपाल सिंह आदि की उपस्थिति रही |
महासम्मेलन में फरीदाबाद के अलावा हरियाणा के हिसार, सिरसा, चरखी दादरी,रोहतक, झज्जर,गुरुग्राम,पलवल,नूंह,सोनीपत,पानीपत,करनाल आदि जिलों से भी कर्तकर्ताओं ने भाग लिया। शान्ति पाठ भोजन प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया |







