
धीरू सिंह
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रैक्टिस मैच एच आर के ग्राउंड फ़रीदाबाद पर खेला गया और मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी और रेस्ट ऑफ़ फ़रीदाबाद Xl के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने रेस्ट ऑफ़ फ़रीदाबाद Xl को 36 रन से शिकस्त दी।
यह मैच 40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 206 रन का लक्ष्य दिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धीरू सिंह ने 81 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से सर्वाधिक रन 93 रन बनाए इसके इलावा पुनीत यादव ने 32 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। रेस्ट ऑफ़ फ़रीदाबाद Xl की ओर से गेंदबाजी करते हुए हैप्पी राजपूत और रोहित दुआ व तुषार गर्ग ने 3-3 विकेट, संदीप ने 1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रेस्ट ऑफ़ फ़रीदाबाद Xl 36.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर हार गई। रेस्ट ऑफ़ फ़रीदाबाद Xl की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गोविंद राठौर ने 30 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अचल सिंगला और अंकित कुमार ने 3-3 विकेट, हरीश भडाना ने 8 ओवर में 3 मैडेन, 18 रन देकर 2 विकेट, और हर्ष फागना ने 1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच धीरू सिंह को घोषित किया गया।
