
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में एनसीसी के द्वारा अयोजित नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर 2024 को किया गया| यह सभी गतिविधियां 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली स्वच्छता ही भागीदारी अभियान के अंतर्गत करवाइ जा रही है|
इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 27 सितंबर 2024 को अग्रवाल महाविद्यालय के सभी एनसीसी कैडेट्स ने प्रतियोगिता में भाग लिया ने भाग लिया| यह कार्यक्रम अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता, महासचिव श्री दिनेश गुप्ता एवं महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी के एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर बनाए और वेस्ट मटेरियल से सजावटी सामान भी बनाएं |
इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस अधिकारी डॉ. सुप्रिया ढांडा और एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉo पूजा सैनी ने अपने वक्तव्य के माध्यम से सभी कैडेट्स को आस पास का वातावरण साफ करने की सलाह दी | अंत में एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित शहीद स्मारक को साफ़ कर इस अभियान को सफल बनाया |
